खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंडदेश,विदेश

बैंगलुरू इंटक के कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : बैंगलुरू में आयोजित इंटक की 316 वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह हिस्सा लिये। इसमें देश भर के इंटक नेता शामिल हुये। झारखंड के प्रमुख इंटक नेताओं में विधायक अनुप सिंह, राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय समेत अन्य शामिल हुये। कार्यक्रम को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी.संजीवा रेड्डी, कनार्टक के मुख्यमंत्री डी . के. शिवकुमार समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सभी आगंतुक इंटक नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी इंटक को मजबूत स्तंभों में एक मानती थी। मेरा भी मानना है कि इंटक के बदौलत पार्टी को मजबूती प्राप्त होती है। उन्होंने इंटक के क्रिया कलापों की प्रशंसा की।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि दो दिवसीय ( 28 एवं 29 जून ) बैठक में विभिन्न एजेंडों पर शीर्षक नेताओं के द्वारा मार्गदर्शन हुआ साथ ही भविष्य के विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।