झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय अश्विनी महतो की स्मृति में कला और खेल महोत्सव आयोजित
बच्चों ने सोहराय पेंटिंग प्रतियोगिता ने लिया भाग, मैट्रिक परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले 15 बच्चे सम्मानित
तमाड़ / रांची / जमशेदपुर : समाज में बदलाव लाने वाले अच्छे उदाहरण जब समाज के त्योहारों और उत्सवों का भी हिस्सा बनते है, तभी समाज में बड़े व स्थायी बदलाव की कल्पना की जा सकती है। आर्टिस्ट विलेज के नाम से मशहूर गांव चिरूडीह में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय अश्विनी महतो की स्मृति में कला और खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान बच्चों ने सोहराय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। मरधान पंचायत के विभिन्न गांवों से मैट्रिक परीक्षा में 70 फीसदी अंक लाने वाले कुल 15 बच्चों को सम्मानित किया गया।

वही आयोजन का मुख्य आकर्षण सीता सोहराय एकादश और काजल आर्टिस्ट एकादश के बीच खेला गया मिक्स जेंडर क्रिकेट श्रृंखला रही।

चिरुडीह गांव के सोहराय, छऊ और भित्ति चित्र कलाकारों से सजी 2 मिक्स जेंडर क्रिकेट टीमों के बीच पांच-पांच ओवर के 3 मुकाबलों की श्रृंखला खेली गईं। 3 मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैच सीता सोहराय एकादश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत लिया, वही तीसरा मुकाबला टाई रहा।

इस तरह सीता सोहराय एकादश ने मिक्स जेंडर क्रिकेट श्रृंखला 2-0 से जीत लिया। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करनेवाली सीता कुमारी प्लेयर ऑफ द सीरीज रही।

मौके पर तमाड़ विधायक प्रतिनिधि हृषिकेश महतो, सोहराय आर्टिस्ट मनीष महतो, शिक्षाविद् आकाश महतो, सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार समेत सैकड़ों युवा व ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मौके पर मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज की विजेता टीम, उपविजेता टीम, मैट्रिक टॉपर बच्चों व चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों व बेहतर पैरेंटिंग करने वाले अभिभावकों को रोलिंग स्टोन एकेडमी, चक्रधरपुर के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मिक्स जेंडर सीरीज का स्कोरबोर्ड ऑनलाइन देखने के लिए विजिट करे। View Full Scorecard: https://chshare.link/scorecard/fulb0C









