---Advertisement---

बोकारो: रील बनाने के चक्कर में ऊंचाई से गिरकर किशोर की मौत

On: April 18, 2025 1:06 AM
---Advertisement---

बोकारो: फुसरो क्षेत्र में रील बनाने के चक्कर में एक हादसा हो गया. इसमें एक किशोर की जान चली गयी. मृतक कारीपनी निवासी अंबिका चौहान का 17 वर्षीय पुत्र पंकज चौहान था. वह बुधवार को मकोली ओपी क्षेत्र के कारीपनी स्थित बंद कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के सेलो एरिया में ऊपर दोस्तों संग ऊपर चढ़ कर रील बना रहा था.

इसी दौरान पंकज का संतुलन बिगड़ गया और वह 30 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया. पेड़ से टकराने के चलते उसके सिर में गंभीर चोट आयी. स्थानीय लोग उसे अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो ले गये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि सेलो एरिया में आये दिन काॅलोनी के बच्चे खेलने व रील बनाने चले जाते हैं. पंकज चार भाइयों व एक बहन में छोटा था. मृतक के पिता रोड सेल में मजदूरी करते हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार

बोकारो झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी का पत्नी के किसी व्यक्ति से संबंध का आरोप निराधार गलत बेबुनियाद:आदिवासी संताल समाज

बोकारो:28 पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन ऑर्डर पर एसपी को पुलिस एसोसिएशन की चुनौती

बोकारो: रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 7 लोग झुलसे

बोकारो में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और आगजनी; पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता, इलाके में तनाव