
तेजस्वी यादव को दी बधाई और कहा और अब बस मिलने का इंतजार
बिहार: इन दिनों लालू परिवार तेज प्रताप और अनुष्का का वीडियो वायरल होने के बाद लालू के द्वारा पार्टी और परिवार से तेज प्रताप को बेदखल किए जाने का मामला सुर्खियों में है। विपक्षी पटिया लाल यादव पर जमकर हमला बोल रही है। तेज प्रताप के पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने भी जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा है कि सभी मिले हुए हैं। इसी बीच लालू परिवार में एक खुशखबरी की भी खबर है कोलकाता के एक अस्पताल में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भर्ती थी और उन दोनों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उसके बाद तेजस्वी और लालू यादव को बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। इसी बीच विवादों में गिरे तेज प्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बधाई दी। उन्होंने तेजस्वी यादव की तस्वीर नन्हें मेहमान के साथ शेयर किया और खूब बधाई दी. तेजप्रताप यादव ने लिखा कि, ‘मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.’
https://x.com/TejYadav14/status/1927280939039650070?t=faAr7KV6eU4A_M9SJI9Llw&s=19





