---Advertisement---

पारा टीचर की बेटी ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड परीक्षा में गढ़वा की गीतांजलि बनी स्टेट टॉपर

On: May 27, 2025 12:26 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा की बेटी गीतांजलि कुमारी ने इतिहास रच दिया है। गीतांजलि ने 10वीं की झारखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 500 में 493 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप करने का गौरव हासिल किया है। गीतांजलि की इस उपलब्धि पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गीतांजलि और उसके पूरे परिवार को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि गीतांजलि ने पूरे गढ़वा का मान बढ़ाया है। उसने हम सभी को गर्व करने का अवसर प्रदान किया है। वह भविष्य में पूरे देश का मान बढ़ाए, ऐसी शुभकामना है।

गीतांजलि के पिता उमेश पाल भवनाथपुर प्रखंड के एनपीएस पथल कुदवा में सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उसकी मां पन्नी देवी गृहणी हैं। गीतांजलि अपने तीन भाई- बहनों में सबसे बड़ी है। वह इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग की छात्रा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू