

गढ़वा: मेराल प्रखण्ड से अलग कर ओखरगाड़ा को नया प्रखण्ड बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जिसे लेकर बुधवार को गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। इस बार ओखरगाड़ा प्रखण्ड नव निर्माण संघर्ष समिति ने मुखर आवाज उठाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र भेजा है। यह पत्र उपायुक्त, गढ़वा के माध्यम से भेजा गया है जिसमें क्षेत्र की जनता की कठिनाइयों और विकास से वंचित स्थिति को स्पष्ट रूप से रखा गया है।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 5, 2026





