रांची

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद,‌ जानिए क्या है वजह

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास खुले में लगने वाली मांस-मछली की दुकानों पर जल्द ही रोक लग सकती है। विमानों को बर्ड हिट से बचाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने रांची नगर निगम को पत्र लिखकर एयरपोर्ट के 10 किमी दायरे में ऐसी दुकानों को बंद कराने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि मांस-मछली के अवशेष व नाले में भोजन की तलाश में पक्षी मंडराते रहते हैं। इससे बर्ड हिट की आशंका हमेशा बनी रहती है। साथ ही आसपास के विभिन्न मुहल्लों में बड़े-बड़े नाले, डोरंडा के दर्जी मुहल्ला में कठपुल में बहते गंदे पानी को पूरी तरह से ढकने को भी कहा गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में पटना से रांची आ रहे इंडिगो विमान से एक पक्षी टकरा गया था। पायलट की सतर्कता के कारण 165 यात्रियों की जान बच गई। इस घटना के बाद एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्या ने बर्ड हिट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

एयरपोर्ट के आसपास प्रतिदिन खुले में मांस-मछली की कई दुकानें लगायी जाती है। हिनू में इपीएफओ के पास बाजार में, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचइसी चेकपोस्ट के पास, स्टेशन रोड, पुराना विधानसभा के पास, सेक्टर-2 मार्केट, डोरंडा बाजार, डोरंडा पोस्ट ऑफिस के पास, हेथू, चंदाघासी, सिंहमोड़, लटमा रोड आदि जगहों पर खुले में मांस-मछली की बिक्री की जाती है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।