बिहार

चुनाव जीतते ही महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रूपए : तेजस्वी

ख़बर को शेयर करें

Bihar: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत, हर महिला को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। तेजस्वी ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा दोहराया।

उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि अफसरशाही हावी है और सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची। उन्होंने डीएमसीएच को बचाने और दरभंगा में एम्स खोलने की अपनी भूमिका भी बताई। तेजस्वी ने जनता से 2025 में मौका देने की अपील की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।