List of Mock drill districts: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों का ये तनाव हर रोज बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 7 मई को देश भर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल होने वाली है। 1971 के बाद यह पहली ऐसी ड्रिल है। मॉक ड्रिल को लेकर एक लिस्ट सामने आई है। जिसमें देश भर के 244 जिलों के नाम शामिल हैं। इन जिलों आज से ही पूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट रहेगा। इसका मतलब है कि हमले के समय सभी घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों की लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इसके साथ ही तेज आवाज में सायरन भी बजाए जाएंगे। सायरन सुनते ही लोगों को सतर्क होकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना होगा। हमले के दौरान नागरिकों को बचने की दी ट्रेनिंग जाएगी। ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और नागरिकों को किसी भी हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना शामिल है।
मुंबई तारापुर ठाणे पुणे नासिक पिंपरी चिंचवाड औरंगाबाद भुसावल रायगढ़ रत्नागिरी
सिंधुदुर्ग
कर्नाटक के इन जिलों में होगी मॉक ड्रिल
बेंगलुरु मल्लेश्वर रायचूर
केरल के इन जिलों में होगी मॉक ड्रिल
कोचीन तिरुवंतपुरम
मेघालय के इन स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल
ईस्ट खासी हिल्स जैंतिया हिल वेस्ट गारो हिल्स
मणिपुर के इन जिलों में होगी मॉक ड्रिल
इंफाल चुराचांदपुर उखरूल मोरेह निगंथौ-खौंग
इनके अलावा चंडीगढ़, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़ के दुर्ग (भिलाई), दादरा और नगर हवेली के दादरा (सिलवासा), दमन और दीव के दमन, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश के शिमला, दिल्ली (नई दिल्ली और दिल्ली छावनी सहित), अंडमान-निकोबार पोर्टब्लेयर, आंध्र प्रदेश हैदराबाद, विशाखापत्तनम, त्रिपुरा का अगरतल्ला, उत्तराखंड के देहरादून जिलों में मॉड ड्रिल की जाएगी।