July 27, 2026

अनगड़ा में लकड़ी चुनने जंगल गई वृद्धा को हाथी ने कुचलकर मार डाला

image_editor_output_image819346830-1746527145648.jpg

रांची: झुंड से अलग होकर एक जंगली हाथी अनगड़ा प्रखंड के घनी आबादी वाले इलाके में भटकर पहुंचा। मंगलवार की सुबह जंगल से निकलकर हाथी गेतलसूद डैम तक पहुंच गया। एक घंटे में ही हाथी डैम पार कर गया और फिर रिहायशी इलाके में प्रवेश कर गया। इस दौरान हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृत महिला की पहचान अनगड़ा के लालगढ़ निवासी 65 वर्षीय कुंती देवी के रूप में की गई है। घटना सुबह पांच बजे हुई। कुंती देवी सुबह में अपने गांव के बगल में स्थित लालगढ़ पतरा जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। इसी बीच पतरा के पास पहुंचा हाथी ने उसे अपनी सूंढ़ में लपेटकर पटक दिया। जमीन में गिरते ही कुंती देवी को पैर से कुचलकर मार डाला। मौके पर ही कुंती देवी की मौत हो गई।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed