---Advertisement---

रांची: सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को जून तक की राशि भेजी गई

On: June 17, 2025 1:46 PM
---Advertisement---

रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को जून महीने तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, मंजूनाथ भजन्त्री निर्देशानुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 32 हजार 310 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गयी है।

मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

जून महीने में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है:

मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 334
एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 406
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 167684
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47271
स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना – 16608
ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 07

लाभुक को पेंशन नहीं मिला तो “अबुआ साथी” (9430328080) पर करें शिकायत

राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों को इस वर्ष जून माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। वैसे लाभुक जिन्हें किसी कारणवश पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है वो जन शिकायत हेतु जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर- 9430328080 “अबुआ साथी” पर शिकायत कर सकते हैं, प्राप्त शिकायत पर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा समुचित कार्यवाही की जायेगी। 

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now