---Advertisement---

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 377 सिम कार्ड के साथ साइबर अपराधी गिरफ्तार; फ्लाइट से असम जाकर खरीदता था सिम

On: September 18, 2025 4:27 PM
---Advertisement---

जामताड़ा: साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी अकबर हुसैन को गिरफ्तार कर एक बड़े साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से 377 असम नंबर के सिम कार्ड, इंडिगो फ्लाइट टिकट, तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि संभवत: झारखंड में यह पहला मामला है, जब किसी अपराधी के पास से इतनी बड़ी संख्या में बाहर से मंगवाए गए सिम कार्ड मिले हैं।

कैसे चलता था नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ कि अकबर हुसैन बाकायदा इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर असम जाता था। वहां फर्जी आईडी के जरिए बड़ी संख्या में सिम कार्ड खरीदता और ट्रेन से जामताड़ा लौटकर उन्हें बेच देता। वह यह सिम कार्ड 1500 से 2500 रुपये प्रति पीस के हिसाब से साइबर अपराधियों को सप्लाई करता था। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और बिहार के सीमावर्ती जिलों में ठगी के लिए किया जाता था।

पुलिस को कैसे मिला इनपुट

साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि अकबर हुसैन सिम कार्ड की बड़ी खेप लेकर जामताड़ा पहुंचा है। इसके बाद करमाटांड़ के मुर्गाबनी गांव के पास छापेमारी की गई और आरोपी को धर दबोचा गया।

पहले भी दर्ज है केस

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से सीधे तौर पर ठगी के धंधे में शामिल रहा है। 21 अप्रैल 2021 को साइबर थाना जामताड़ा में उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज हो चुका है।

आगे की कार्रवाई

फिलहाल आरोपी के खिलाफ नया केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न