July 26, 2026

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए IB अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, झालदा में होगा अंतिम संस्कार

Picsart_25-04-24_11-12-32-558.jpg

रांची: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना में मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर गुरुवार को रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आईबी अधिकारी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मनीष रंजन सपरिवार पहलगाम घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी थी। मनीष रंजन का अंतिम संस्कार रांची से सटे बंगाल के झालदा में किया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें।