खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

टेल्को के मोबाइल दुकानदार का शव एमजीएम छोटाबांकी डैम के पास मिला, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है अलविदा

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबाँकी डैम के पास मंगलवार देर रात मोबाइल दुकानदार टेल्को खड़ंगाझार निवासी रॉनी मन्ना का शव मिलने से सनसनी मच गई है। मौके वारदात से सल्फास की गोली और मोबाइल पर व्हाट्सएप में स्टेटस पर अलविदा लिखा हुआ मिला है जिससे उसकी आत्महत्या की आशंका बढ़ गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रॉनी बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद परिजन मोबाइल लोकेशन के आधार पर छोटाबाँकी डैम के पास पहुंचे, जहां मैदान में उसका शव पड़ा मिला.

घटना की सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से सल्फास की गोली बरामद की है. वहीं, रॉनी के व्हाट्सएप स्टेटस पर अलविदा लिखा हुआ भी पाया गया, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. परिजनों के अनुसार, रॉनी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और उसे कई गंभीर बीमारियाँ भी थीं. वह खड़ंगाझड़ मार्केट में मोबाइल की दुकान चलाता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!