July 26, 2026

घर से लापता 6 वर्षीय मासूम का शव पास के ही तालाब में दूसरे दिन मिला, परिजनों में मची चीख पुकार

jhaansai_3_0-sixteen_nine.jpg

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक‌ सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां बुधवार को दोपहर घर से 6 वर्षीय मासूम अभिजीत कुमार लापता हो गया था ।काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला और गुरुवार को घर के समीप तालाब से उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा गंभरिया शिव बांध निवासी ब्रजेश तिवारी के छः वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार बुधवार को लापता हो गया था। जिसका ‌शव गुरुवार को सुबह घर के पास के ही तालाब में तैरता हुआ मिला। जिसे टीएमएच ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ख़बर को शेयर करें।