---Advertisement---

DDUGKY के तहत मेगा कैंडिडेट मूवमेंट कार्यक्रम के लिए उपायुक्त ने कुल 65 कैंडिडेट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

On: August 2, 2023 11:37 AM
---Advertisement---

गढ़वा :- समाहरणालय गढ़वा परिसर के प्रांगण में “झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी” के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDUGKY) के तहत मेगा कैंडिडेट मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वा जिला से विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु कुल 65 कैंडिडेट को उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। उपायुक्त ने सभी कैंडिडेट को प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप प्रशिक्षण लेकर अच्छे से नौकरी करें और अपने मां-पिता के साथ-साथ अपने गांव समाज का भी नाम रोशन करें।

विभिन्न ट्रेड/PIA में जाने वाले कैंडिडेट की सूची:-

● ID TECH:- 02

● LNJ :- 02

● RASTOGI:- 38

● SHAHI EXP:- 16

● PLANET:- 7

कुल 65 कैंडिडेट को मेगा कैंडिडेट मूवमेंट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण हेतु भेजा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार दास, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजनी कुमार, शेखर सत्यकेतु, जिला कोऑर्डिनेटर संयोग संगम, प्रमोद पांडे सहित सभी PIA के मोबिलाइजर एवं विभिन्न प्रखंड के जेआरपी भी उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा