---Advertisement---

दुखद: गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, शोक

On: August 2, 2023 12:52 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– अखिल विश्व गायत्री परिवार श्री बंशीधर नगर के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे के पिता व सेवानिवृत्त शिक्षक विद्या प्रसाद चौबे (96 वर्ष) का निधन बुधवार को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान पाल्हे कलां पर हो गया है। सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन की खबर फैलते ही इलाके के लोग शोक में डूब गए। वे मध्य विद्यालय सगमा से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर गायत्री परिवार आस-पास के बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिए। वे भरा पूरा परिवार में अपने पीछे 7 पुत्र,पुत्रबधु एवं 2 पुत्री सहित दर्जनों नाती पोता छोड़ गए हैं। स्व विद्या प्रसाद चौबे की अंतिम संस्कार पैतृक गांव पाल्हे कलां गांव के बांकी नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम पर गुरुवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र कृष्ण कुमार चौबे देंगे।

सरल,स्वभाव, मृदुलभाषी व हंसमुख स्व विद्या प्रसाद चौबे मध्य विद्यालय सगमा से वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बच्चों को हमेशा पढ़ाई लिखाई पर प्रोत्साहित करते रहें। इधर उनके निधन हो जाने पर घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। शोकाकुल परिवार में स्व विद्या प्रसाद चौबे के बड़े पुत्र जितेंद्र प्रसाद चौबे, देवेंद्र प्रसाद चौबे, अरुण कुमार चौबे (भूतपूर्व सैनिक) जितेंद्र कुमार चौबे (भूतपूर्व सैनिक), अजीत कुमार चौबे( प्रखंड समन्वयक गायत्री परिवार), सुजीत कुमार चौबे एवं सबसे छोटे पुत्र कृष्ण कुमार चौबे का नाम शामिल है। मौके पर आसपास के ग्रामीण एवं गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह