---Advertisement---

रकबा सुधार के लिए आवेदक को दौड़ा रहा था कांके अंचल का कर्मचारी, डीसी ने किया शोकॉज

On: May 5, 2025 5:16 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मालगुजारी रसीद में रकबा सुधार के लिए आवेदक को बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कर्मचारी को शोकॉज करने का आदेश दिया गया है। अपर समाहर्त्ता को कांके अंचल के कर्मचारी को शो-कॉज करने का आदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि आम जनता को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर लगवाने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में भूतपूर्व सैनिक शिवनंदन झा द्वारा जनता दरबार में शिकायत की गयी थी।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री आज एक बार फिर जनता दरबार में आम जनों की शिकायतों से रुबरु हो रहे थे। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये लोगों की शिकायतों को बारी-बारी से सुनते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जल्द समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जनता दरबार के दौरान भू-राजस्व से संबंधित ज्यादातार शिकायतें आयीं। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जनता दरबार के दौरान ही अपर समाहर्त्ता एवं राजस्व कर्मी द्वारा अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। संबंधित अंचल अधिकारियों को भी उन्होंने फोन पर आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिये।

रांची के लालपुर क्षेत्र स्थित प्राचीन जलमीनार के निकट अधिक क्षमता हेतु जलमीनार के निर्माण एवं वारीपार्क के रख-रखाव के संबंध में भी जनता दरबार में आवेदन आये। जिस पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नगर निगम एवं पीएचईडी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा भी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें