---Advertisement---

शर्मनाक: गुमला में 50 वर्षीय महिला को डायन बताकर ससुर-दामाद ने लात घूँसों से पीटा।

On: August 1, 2023 12:39 PM
---Advertisement---

गुमला :- जिले में ससुर-दामाद ने मिलकर डायन के आरोप में एक महिला की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने ससुर-दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के उर्मी गांव का है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय सुरेश तिर्की ने 38 वर्षीय अपने दामाद के साथ मिलकर डायन-बिसाही के आरोप में 50 वर्षीय महिला की बेल्ट व लात-घूंसे से जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे डायन कहते हुए जमीन पर घसीटते हुए अपने घर ले गए और अपनी बीमार बेटी को ठीक करने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने जब खुद के डायन नहीं होने की बात कही तो फिर से उसे पीटा गया। यहां तक कि बीच-बचाव करने आई पीड़िता की बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर महिला की जान बचाई। इस बीच आरोपियों ने महिला द्वारा पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन महिला ने अपनी बेटी के साथ थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु