बिशुनपुरा में चल रहा खनन का खेल, बांकी नदी पर बालू माफिया एक्टिव
अजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में बांकी नदी से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिले के उपायुक्त द्वारा गठित टास्क फोर्स अवैध बालू उत्खन्न रोकने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं बालू माफिया रातों-रात बालू बेच कर माला-माल हो रहे हैं। प्रशासन के संरक्षण में अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है। नियमों को ताख पर रख कर बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू उठाव करने से बाकी नदी नाला में तब्दील होते जा रहा है। नदी में कई जगह कुआं का रूप ले लिया है। जो आए दिन एक बड़ी घटना को आमंत्रित कर रही है।

