झारखंड

सूर्य भगवान और छठ मइया की महिमा अपरंपार है – अलखनाथ पाण्डेय

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- मेराल प्रखंड के नेनुआ मोड़ सहित विभिन्न छठ घाटों पर छठ पूजा महापर्व के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पलामू के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम और वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी गढ़वा रंका विधानसभा अलखनाथ पांडेय सहित गढ़वा जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ गढ़वा विधानसभा के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सभी छठ व्रतियों और उनके सभी परिवार वालों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी।

उक्त मौके पर उपस्थित पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने सभी छठ व्रतियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पर्व को सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा करके शुरू किया था। कहा जाता है कि कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे और वो रोज घंटों तक पानी में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य देते थे। सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बने। आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही परंपरा प्रचलित है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि यह पर्व पूरी श्रद्धा और बहुत ही साफ-सफाई का पर्व है। यह पर्व जब भी आता है सभी को कुछ ना कुछ सीखा कर जाता है। उन्होंने कहा कि संसार में अगर कोई सबसे बड़ा डॉक्टर है तो वह सूर्य भगवान हैं। सुबह-सुबह उठकर सूर्य भगवान की किरणें अपने शरीर पर मिलने से आधा से ज्यादा बीमारी ऐसे ही दूर हो जाती हैं। सुबह-सुबह भगवान सूर्य को प्रणाम करने से स्वास्थ्य लाभ, मन को शांति जैसे अनेकों लाभ होते हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!