---Advertisement---

दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा: दारोगा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, थाने से महज 200 मीटर दूर की घटना

On: November 4, 2023 6:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

बिक्रमगंज (बिहार):- रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना परिसर से महज 200 मीटर दूर थाने के दरोगा को बदमाशों ने पीट दिया। बदमाशों का दुस्साहस इतना था कि दरोगा को पीटने के बाद उसे कुछ दूर तक खदेड़ा भी और फिर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक बिक्रमगंज थाने में पदस्थापित दरोगा राकेश कुमार स्थानीय बिस्कोमान के सामने की गली में एक मकान में किराए पर रहते हैं।

खदेड़कर का पीटा फिर भाग निकले

पीड़ित दारोगा देर रात करीब 10:00 बजे ड्यूटी के लिए थाने जा रहे थे। दारोगा जब अपने घर से निकले तो गली में मौजूद पांच लोगों के साथ कुछ बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इसके बाद बदमाश दरोगा के साथ हाथापाई करने लगे। मामला बिगड़ता देख दारोगा अपने घर की ओर उल्टे पांव भागें, इस दौरान बदमाशों ने उनको खदेड़-खदेडकर पीटा और फिर मौके से फरार हो गए।

पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एसडीपीओ के प्रभार में रहे पुलिस निरीक्षक देवराज राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है और पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना को शराब तस्करों और पियक्कड़ों द्वारा अंजाम दिया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें