
जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो (JMM) के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार की दिवंगत पत्नी स्वर्गीय माया कर्मकार का श्राद्ध भोज 2 नवंबर को सोनारी स्थित उनके निवास स्थान पर संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं 55 वर्षीया माया कर्मकार का बीते 21 अक्टूबर को निधन हो गया था। आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों और सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मोहन कर्मकार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और स्वर्गीय माया कर्मकार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरदीप सिंह काका, झामुमो नेता गुरमीत सिंह मिंटू, जसबीर पड्डरी, परमजीत सिंह पम्मी, कश्मीर सिंह, जसबीर सिंह बोज्जा सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




