---Advertisement---

भा म संघ के प्रदेश संगठन मंत्री दो दिवसीय प्रवास में संघ से जुड़े यूनियनों की गतिविधियों,समस्याओं से हुए अवगत

On: August 2, 2023 3:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार के द्वारा दो दिवसीय प्रवास पूर्वी सिंहभूम जिला में 1 अगस्त 2023 मंगलवार से 2 अगस्त 2023 दिन बुधवार को किया गया। जिसमें उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आने वाले भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक करते हुए संगठन की गतिविधियों और समस्याओं के बारे में सुना। साथ ही उन्होंने प्रत्येक यूनियनों के सदस्यों के पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्र वादी संगठन होने के कारण राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी की समस्याओं संबंधित मांग को लेकर सदैव संघर्षरत आन्दोलन के रणनीति पर कार्यक्रम करता है।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला के अन्तर्गत की यूनियन सी एम एस स्टाफ यूनियन जमशेदपुर, यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा, सिंहभूम ठेकादार मजदूर संघ,घाटशिला कापर मजदूर संघ मउभंडार, आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ, जमशेदपुर दुकान कर्मचारी संघ,सहकारी बैंक कर्मचारी संघ झारखंड, भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन एवं केन्द्रीय यूनियन पोस्टल कर्मचारी संघ,रेलवे मजदूर संघ इत्यादि युनियनों तथा भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्य मौजूद थे।

प्रदेश संगठन मंत्री जी के प्रवास के कार्यक्रम दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम यादव ,प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी पूर्वी सिंहभूम एवं सराईकेला अभिमन्यु सिंह,जिला अध्यक्ष वाई शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला सह मंत्री अनिमेष कुमार दास, मंडल सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल सह कार्यसमिति सदस्य भा म संघ झारखंड प्रदेश अमरेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्ष सी एम एस स्टाफ यूनियन दिलीप सिंह,महामंत्री प्रेम कुमार सिंह कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय, परमेश्वर साहू, अध्यक्ष यूरेनियम मजदूर संघ सह महामंत्री अखिल खनिज धातु मजदूर महासंघ चन्द्रशेखर पंडित,मंत्री प्रकाश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह, उमेश कुमार, कार्यसमिति सदस्य भा म संघ झारखंड प्रदेश संतोष साहू, अध्यक्ष जमशेदपुर दुकान कर्मचारी संघ रमेश कुमार, महामंत्री आदर्श कुमार सिंह,अध्यक्ष घाटशिला कापर मजदूर संघ मउभंडार हरेश्वर सिंह,जिला अध्यक्ष ब कार्यकारी अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी, महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार,आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ जिला संयोजक बिन्दु रानी, सन्नो ,महामंत्री सिंहभूम ठेकादार मजदूर संघ महामंत्री राजकुमार भगत, मंत्री बीर बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन दीपक घोष एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति