---Advertisement---

स्प्रे मार कर पूरे परिवार को चोरों ने बेहोश किया और 20 लाख के गहने,डेढ़ लाख नकदी उड़ाया

On: November 21, 2023 6:11 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर से बीती रात चोरों ने एक सनसनी खेज चोरी की वारदात को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है। चोरों ने साई मंदिर के पास के निवासी पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक के पद पर तैनात रामा सिन्हा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें तकरीबन 20 लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपए नकदी उड़ा ले गए।

बताया जाता है कि बीती रात चोर छत का ग्रिल काट कर भीतर घुसे।

रामा सिन्हा के मुताबिक उनके तीन बेटे में से दो बेटे अभिषेक कुमार, अमन आकाश उनके साथ रहते है, जबकि एक पुत्र अमित कुमार एग्रिको में रहता है।सोमवार रात एक बजे तक सभी जागे हुए थे, इसके बाद सभी सो गए।अगले दिन मंगलवार सुबह 6 बजे सभी की नींद खुली।

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य रोजाना सुबह 4 से 5 बजे के बीच जग जाते हैं लेकिन मंगलवार को उनकी नींद काफी देर से खुली।सभी सदस्यों के सिर में दर्द था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने चोरी करने से पहले बेहोशी के स्प्रे इस्तेमाल किया होगा। चोर घर की छत का ग्रिल काटकर घर में घुसे और आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक