---Advertisement---

जमशेदपुर: टहलने निकले ग्रामीण को हाथी ने पटक कर मार डाला

On: March 25, 2025 12:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मुसाबनी वन क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत पंडारशोली गांव निवासी 44 वर्षीय हाड़ीराम मुर्मू को मंगलवार की सुबह 9 बजे जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला है। परिवार वाले हाड़ीराम मुर्मू को लेकर तत्काल अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लेकर पहुंचे। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद हाड़ीराम मुर्मू को मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी चूड़ामणि मुर्मू ने बताया कि हाड़ीराम सुबह घर से 9 बजे टहलने निकला था। काफी देर बाद जब घर नहीं लौटा तो जंगल की ओर खोजने गई। जंगल में हाडीराम अचेत पड़ा हुआ था। गांव वालों की मदद से उसे उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने अपने प्रतिनिधि जगदीश भकत को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला जाने का निर्देश दिया। जगदीश भकत ने बताया कि मुसाबनी के रेंजर को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्हें आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग से जो भी सरकारी मुआवजा होगा वह तत्काल दिया जाएगा। साथ ही मृतक की पुत्री का नामांकन कस्तूरबा विद्यालय में करने की बात कही गई। इधर, वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:VBDA ने राष्ट्रीय सुढी समाज को किया सम्मानित

गायत्री परिवार को धार्मिक वआध्यात्मिक संस्थानों में सर्वाधिक रक्तदान कराने का पुरस्कार मिला

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन