July 26, 2026

बच्ची के शरीर पर उभर रहे हैं राम-राम और राधे-राधे शब्द, डाॅक्टर हैरान

Picsart_23-11-07_19-24-51-470.jpg

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 8 साल की बच्ची के शरीर पर अपने आप राम-राम और राधे-राधे शब्द उभर रहे हैं। जिसे देखकर बच्ची के परिजन ही नहीं, डॉक्टर भी हैरान हैं। मामला हरदोई के माधोगंज ब्लाॅक के गांव सहिजन का है। हालांकि, अभी तक किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। कोई कोई से ईश्वर का आशीर्वाद बता रहा है तो कोई इसे चमत्कार बता रहा है। बच्ची के बाबा के अनुसार बच्ची की पूजा पाठ में बहुत रूचि है इसलिए ऐसा हो रहा है।

डॉक्टर भी हैरान

8 साल की साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से भगवान के नाम उभर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि शब्द हिन्दी भाषा में उभर रहे हैं जिन्हें साफ तौर पर पढ़ा जा सकता है। शुरुआत में परिजनों ने इसको नजरअंदाज किया लेकिन बाद में बच्ची को लेकर अस्पताल में गए। जहां डॉक्टर भी यह सब देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर भी समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed