रांची

हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस की टाइमिंग में हुआ बदलाव, 10 जून से नई समय-सारणी के अनुसार होगा परिचालन

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 20897 हावड़ा रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 10 जून से नई टाइम टेबल के अनुसार चलेगी। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है। नया समय का निर्धारण यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है। इसके तहत हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी और खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी होते हुए रात 10 बजे रांची पहुंचेगी।

खड़गपुर में शाम 04:08 बजे पंहुचेगी और 04:10 पर प्रस्थान करके टाटानगर में शाम 05:45 बजे आगमन के बाद यहां से 05:50 बजे प्रस्थान करेगी। चांडिल में शाम 06:40 बजे आगमन करेगी और 06:41 बजे में प्रस्थान करेगी। इसके बाद रात में 07:23 बजे पुरुलिया में आगमन करके 07:25 पर प्रस्थान करेगी। कोटशिला में रात 08:04 बजे आगमन करेगी और 08:05 बजे में प्रस्थान। इसके बाद रात के 08:25 बजे मुरी पहुंचेगी और 08: 27 बजे प्रस्थान करने के बाद, रात 10:00 बजे रांची पहुंचेगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।