July 27, 2026

रांची : ईडी के समन के खिलाफ CM की याचिका पर आज नही होगी बहस, याचिका पर सुनवाई 11 अक्टूबर को

images-59.jpeg

रांची: ईडी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई अब 11 अक्टूबर को होगी ꫰ याचिका में कुछ गड़बड़ी की वजह से आज बहस नहीं हो पाई ꫰ ईडी के समन और उसके अधिकारों को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका में डिफेक्ट है ꫰ इस वजह से झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को मामले में बहस नहीं हो पाई ꫰ हाईकोर्ट ने डिफेक्ट को दूर करने का निर्देश दिया है ꫰ इसके अलावा हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने कहा कि मामले में दिल्ली से सीनियर एडवोकेट हाइब्रिड मोड में जुड़कर बहस करना चाहते हैं, इसलिए वक्त दिया जाए꫰ इसके बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 11 अक्टूबर मुकर्रर की है ꫰ बता दें कि ईडी ने झारखंड में जमीन घोटाले और हेमंत सोरेन की संपत्ति के ब्योरे को लेकर उनसे पूछताछ के लिए पांच बार समन जारी किया है, लेकिन सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए ꫰

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed