---Advertisement---

टेल्को:नीलडीह सीमेंट कारोबारी के यहां भीषण चोरी,ताला तोड़कर चोरों ने 30 लाख रुपए का माल उड़ाया

On: April 16, 2026 11:19 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है। गायत्री नगर ग्वाला बस्ती निवासी सीमेंट कारोबारी अवधेश सिंह के बंद घर के 6 कमरों का ताला काट कर बेखौफ चोरों ने जेवरात समेत बेसकीमती सामानों की चोरी कर हड़कंप मचा दिया है। घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में लग गई है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का उद्वेदन कर दिया जाएगा।

इधर अवधेश सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह के मुताबिक परिवार पिछले कुछ दिनों से नामदा बस्ती स्थित अपने दूसरे आवास पर रह रहा था. घर में ताला बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर के कुल छह दरवाजों के ताले काटे और अंदर घुसकर छह अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले. कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि चोरों ने काफी समय लेकर इत्मीनान से तलाशी ली थी.

घटना की सूचना तब मिली जब सोमवार सुबह कर्मचारी घर पहुंचे और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया।

जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर के कुल छह दरवाजों के ताले काटे और अंदर घुसकर छह अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले. कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि चोरों ने काफी समय लेकर इत्मीनान से तलाशी ली थी. जिसके कारण पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now