---Advertisement---

यार्ड में मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी, ट्रेन परिचालन बुरी तरह प्रभावित

On: January 16, 2024 4:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटानगर रेल यार्ड में मालगाड़ी के 3 डिब्बे बेपटरी होने से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो गया। इस घटना के कारण दो ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। जबकि करीब एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

टाटा-चक्रधरपुर रेलखंड के अप और डाउन दोनों लाइन पर इसके कारण घंटों रेलवे का परिचालन बाधित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोडिंग के बाद मालगाड़ी को डिस्पैच किया जा रहा था। तभी ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे ने तत्परता दिखाई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मालगाड़ी को पटरी पर लाने में सफलता मिल गई।

क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया।

प्रभावित ट्रेनों में पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल, गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और गीतांजलि एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। काफी देर तक इन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोके रखा गया जिसके कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। ट्रेन के यात्री यह जानने की कोशिश में लगे थे कि आखिर ट्रेन को क्यों रोका गया है। जब उन्हें पता चला कि मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया है तब लोग ट्रेन के खुलने का इंतजार करने लगे। जिसके कुछ घंटों के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!