---Advertisement---

सिल्ली के खेलगाँव में तीन दिवसीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का आगाज

On: January 31, 2026 8:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड के लगाम स्थित खेलगांव मैदान में तीन दिवसीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव शुक्रवार को प्रारंभ हो गया। महोत्सव का उद्घाटन रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी ने खेल ध्वज फहरा कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह खेल कार्यक्रम हमारे खिलाड़ियों के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को विकसित करने का एक अच्छा मौका है।

महोत्सव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई गई। खेल प्रभारी राजू कोइरी ने बताया कि 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, कैरम तथा एथलेटिक्स दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को 1 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस मौके पर सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, प्रेमचंद हजाम, गौतम कृष्ण साहू, सुनील सिंह, दादु महतो, कुलदीप सिंह मुंडा, रामस्वरूप वर्मा, दिलीप हजाम, गणेश महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

महोत्सव के पहले दिन फुटबॉल और क्रिकेट के मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभा दर्शन महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और अपने कौशल को विकसित कर सकें। महोत्सव के आयोजन से सिल्ली प्रखंड के खिलाड़ियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now