झारखंड

सड़क दुघर्टना में तीन युवक घायल

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:- रांची पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली कोचाजारा के समीप तीखे मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। तीनों का इलाज सिल्ली के सरकारी अस्पताल में कराया गया। घायलों में सिल्ली निवासी प्रेम रजक, अनमोल रजक एवं दीपक शामिल है। घायलों ने पत्रकारों को बताया कि वे तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर सिल्ली की ओर आ रहे थे आगे आगे सिल्ली यूनियन बैक सिल्ली शाखा के मैनेजर कार (एमपी 04 सीजेड 7994)से जा रहे थे। कोचाजरा मोड़ पर उनकी कार रेलिंग से टकरा कर घूम गई और पीछे आ रहे उनकी बाइक से टकरा गई इस कारण वे गिर गए। मैनेजर के कार का एयर बैग खुल गया इसलिए उनको खास चोट नहीं आई। हालाकि मैनेजर से पूछने पर उन्होंने किसी बाइक से टकराने से इंकार किया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का इलाज चल रहा था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।