---Advertisement---

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, मेहनत करें मुर्गी फकीर खाए अंडा,मौजूदा कमेटी पुराने कमेटी के कार्यों को बता रही अपना

On: April 3, 2026 3:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टिन प्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक का चुनाव में सियासत चरम पर है। मौजूदा कमेटी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मेहनत करें मुर्गी फकीर खाए अंडा। मौजूदा कमेटी पुराने कमेटी के द्वारा किए गए कार्यों को ही अपना विकास कार्य बता कर अपने विकास का ढिंढोरा पीट रही है।

कतिपय सदस्यों का आरोप है कि अभी की जो मौजुदा कमेटी अपने किए विकास कार्यों की तारीफ बटोरना चाह रही है जो सरासर गलत है ये सारा काम पूर्व कमेटी प्रधान तरसेम सिंह के कार्यकाल के समय के है दास भी पूर्व कमेटी का सक्रिय सदस्‍य थे। सबसे पहले पूर्व प्रधान रहे तरसेम सिंह के कार्यकल में गुरुद्वारे के छत की ढलाई और ऊपर पाँच गुम्बद का काम हुआ है और हां जो स्कूल में बच्चों के लिए बाथरूम और बाउंड्री वाल और गेट की जो वाह वाही लूट रहे हैं वो उस समय विधायक सरयू राय के पास गुरदीप सिंह और प्रताप सिंह ने विधायक फंड से पास करवाये। वे आप आज भी शिलापट्ट में सरयू राय का नाम देख सकते हैं स्कूल की छत के ऊपर जो पेटी स्टोन हुआ था वो हमारे वरिष्ठ सदस्य सरदार गुरदीप सिंह नैनोकोट स्कूल से सचिव रहे कुलदीप सिंह वेरोनंगल ने टिनप्लेट कंपनी के प्रबंधक से पास करवाये . तरसेम सिंह के कार्यकाल में कई बढ़े धार्मिक आयोजन हुए चाहे वाह बाबा जीवन सिंह शहीद दिहाड़ा हो या प्रकाश उत्सव हो दरबार साहेब के हजूरी रागी जत्थे आए बाबा जीवन सिंह के कार्यक्रम में पहली बार हैंगर नुमा पंडाल हमारी टिनप्लेट की साध संगत को देखने को मिला तरसेम सिंह के कार्यकाल में हमारी सिख नवाज़वान कमेटी जिसका प्रधान रहे मलकीत सिंह या अवतार सिंह की टीम की तरफ से रक्तदान शिविर, मुफ्त शुगर जांच शिविर, संगत के लिए राशन कार्ड बनवाने का कैंप विधवा पेंशन कैंप लगवाए गया।

मौजदा कमिटी मीडिया के माध्यम से बतायें कि इनके कार्यकाल में एक भी रक्तदान शिविर लगा हो एक भी सरकारी सुविधा का शिविर लगा हो हमारी बुजुर्ग मां बाप को लाभ पहुंचाने के लिए एक भी शिविर लगा हो संगत सामने कोई तस्वीर या वीडियो दिखाए कि इनके कार्यक्रम में बड़ा धार्मिक समागम हुआ हो.. अभी चुनाव सर पर आते he एक्टिव दिखने लगी क्या केवल चुनाव जितना हे इनका
मकसद है लेकिन आज संगत बहुत जागरूक हो गई है दिखावे में जाने वाली नहीं कोन विकास कार्य किया कोन उसको मीडिया लाकर भुनाना चाह रहा है ये सब दिखावा से कुछ नहीं होगा संगत आज बोल रही है पिछले जो वोट में गलती हुई अब नहीं होने देंगे संगत ने मन बना लिया इस बार केवल या केवल गुरदयाल सिंह मनावल ..संगत इन दिखावे वालो से सावधान हो जाइए अभी आपके पास ये वोट के लिए है फिर, 3, साल गायब हो जाएंगे इनका मकसद गुरु घर की सेवा नहीं इनका मकसद के केवल सत्ता पर काबिज होना है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now