---Advertisement---

आज मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी में भी तेजी

On: January 11, 2024 4:25 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

नई दिल्ली:- आज शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला है. आज के कारोबार में सेंसेक्स 250.04 अंकों (0.35%) की बढ़त के साथ 71,907.75 पर और निफ्टी 69.30 अंक (0.32%) की तेजी के साथ 21,688.00 पर खुला. इसके बाद शेयर बाजार में बढ़त बरकरार रहाशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक बार फिर 72000 के करीब पहुंच गया.

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 330.73 अंकों (0.46%) की तेजी के साथ 71,988.44 पर जा पहुंचा. इसके बाद यह 71,999.47 के लेवल पर गया. जबकि निफ्टी 91.70 अंक (0.42%) की बढ़त के साथ 21,710.40 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था. आज निफ्टी बैंक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि, बाजार में तेजी के बावजूद आईटी इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें