झारखंड

ट्रांसफार्मर खराब ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के सिल्ली पंचायत के काड़ाकाटा गांव में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास करके इस गर्मी के दिनों में रात के अंधेरे में कई प्रकार की परेशानी झेलने को विवश होना पड़ रहा है। इस टोला में 25 केवी का ट्रांसफर लगाया गया था ।जहां बीते 1 महीने से खराब हो गया है जिसके कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश है। आगे बताया कि ट्रांसफार्मर से लगभग 50 घर के उपभोक्ता को बिजली का लाभ मिल रहा था, जहां लो वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि इसकी जानकारी विधायक को दूरभाष पर दी गई है। साथ ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभाग को भी दी है,ताकि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जा सके। ग्रामीणों ने विधायक से कम से कम 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके एवं लो वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिल सके।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।