सिल्ली : सिल्ली कॉलेज परिसर में एन एस एस एवं एन सी सी के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । इसमे मुख्य रूप से आम, जामुन, कटहल ,अमरूद एवं गुलमोहर का पौधा रोपा गया । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने कहा कि
विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह याद दिलाने का अवसर है कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विश्व पर्यावरण दिवस सिर्फ़ एक दिन का उत्सव नहीं है। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा है। आप अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई पहल कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ मनोज कुमार, डॉ सुकल्याण महतो ,दुर्गेश महतो त्रिलोक महतो , सावित्री बाला सुनील कुमार महतो ,श्यामल डे,नकुल ,कलेशवर समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया











