---Advertisement---

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 69,000 के पार, निफ्टी 20,800 पर, अदाणी ग्रुप शेयरों में बढ़त

On: December 5, 2023 8:49 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों के चुनावों में शानदार जीत के बाद बाजार में हरियाली छा गई है। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र में नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले. आज बेंचमार्क इंडेक्स जबरदस्त बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.94 अंक उछलकर 69, 035.06 के रिकॉर्ड स्तर पर और निफ्टी 52.60 अंक चढ़कर 20,739.40 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया.
वहीं, 9.15 बजे एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 0.59% बढ़कर 20,808.90 अंक पर पहुंच गया. जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.44% बढ़कर 69,168.53 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था.

बाजार में आई तेजी के चलते अदाणी ग्रुप के सभी शेयर शानदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के साथ ही अदाणी ग्रीन के शेयर में आज रिकॉर्ड तेजी देखी गई है. अदाणी ग्रुप के शेयर में सबसे ज्यादा अदाणी ग्रीन में बढ़त आई है. ये शेयर आज 19 फीसदी तक उछल चुका है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें