---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस ने 3 न्यूज चैनलों का किया बहिष्कार, डिबेट में नही भेजेगी अपने प्रवक्ता

On: September 2, 2024 4:52 AM
---Advertisement---

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) कोलकाता रेप और मर्डर मामले के बाद और घिरी हुई है। अब टीएमसी ने बंगाल सरकार पर उठ रहे सवालों से बचने के लिए नया पैंतरा चला है। टीएमसी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी एबीपी आनंद, रिपब्लिक टीवी और टीवी9 न्यूज चैनलों का बहिष्कार करेगी। इन तीनों चैनल पर अपने प्रवक्ता ना भेजने का ऐलान किया है। टीएमसी ने कहा है कि यह सारे टीवी चैनल बांग्ला विरोधी है और दिल्ली के जमीनदारों का प्रोपेगेंडा चलाते हैं। इसको लेकर बकायदा सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है।

टीएमसी ने कहा, “AITC ने ABP आनंदा, रिपब्लिक और टीवी9 जैसे मीडिया चैनलों पर अपने प्रवक्ताओं को ना भेजने का फैसला किया है, क्योंकि वे लगातार बंगाल विरोधी एजेंडे चला रहे हैं ।हम दिल्ली के जमींदारों को खुश करने की उनकी मजबूरी को समझते हैं, क्योंकि उनके प्रमोटर और कंपनियों पर जाँच के मामले चल रहे हैं। हम यह भी साफ़ कर रहे हैं करते हैं और पश्चिम बंगाल के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इन प्लेटफार्म पर बहसों में पार्टी समर्थक दिखाए जाने वाले लोगों से भी गुमराह ना हों। यह लोग पार्टी स्वर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं, और हमारे आधिकारिक रवैये का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।” 

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now