July 26, 2026

मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार: एक के पैर में लगी गोली, चंद्रगुप्ता कोल परियोजना में दहशत फैलाने आए थे बदमाश

orig_new-project-2_1784934255.jpg


केरेडारी के बुकरू स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 3:20 बजे गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर दोनों ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. पुलिस ने घायल समेत दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान डाड़ी कला ओपी क्षेत्र के चेपा खुर्द निवासी रागिब अफजल और पगार ओपी क्षेत्र के छतबरियातू निवासी जीतेंद्र कुमार सोनी के रूप में की गयी है. पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ से पहले दोनों अपराधियों ने चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से राहुल दुबे के निर्देश पर दो राउंड फायरिंग की थी. साथ ही संगठन के लिए धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. सूचना मिलते ही बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गयी. बुकरू गांव के पास पुलिस ने दोनों को घेर लिया. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागना शुरू कर दिया. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें रागिब अफजल के दाहिने पैर में गोली लगी. एसपी अमन कुमार ने बताया कि जब्त मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले हैं. राहुल दुबे से बातचीत हुई. रेकी के बाद कई अधिकारियों के फोटो, लोकेशन और मोबाइल नंबर भेजे गए. पूछताछ के दौरान रागिब ने बताया कि वह पहले पॉक्सो एक्ट के एक मामले में 13 महीने जेल में रह चुका है. वहीं, जितेंद्र करीब एक माह पहले उससे जुड़ा था और रेकी के लिए लोगों के नंबर, फोटो और लोकेशन उपलब्ध कराता था। सबसे चौंकाने वाली बात जो सामने आई वह यह कि रागिब अफजल बड़कागांव इंटर आर्ट्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान के शिक्षक के रूप में काम कर चुका था और इसी पहचान की आड़ में गिरोह के लिए काम कर रहा था. घायल रागिब को बड़कागांव सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. अब तक राहुल दुबे गिरोह के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक गिरोह के आठ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. 14 जुलाई: संजय मूर्ति, आलोक कुमार सिंह और अजय करमाली को पिपरवार इलाके से गिरफ्तार किया गया. 7 जुलाई: मोहित सिंह उर्फ ​​कुणाल और भोला उर्फ ​​ओम प्रकाश पाल को मांडू में स्कॉर्पियो से पकड़ा गया. हथियार भी बरामद किये गये. 24 जुलाई: मुठभेड़ में रागिब अफजल और जीतेंद्र कुमार सोनी गिरफ्तार. दो माह पूर्व एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. रागिब इंटर कॉलेज में शिक्षक रह चुके हैं। मुठभेड़ में घायल रागिब अफजल बड़कागांव मुख्यालय स्थित इंटर आर्ट्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान के शिक्षक थे. कॉलेज के प्राचार्य श्री अली ने बताया कि रागिब वहां शिक्षक थे. हालाँकि, उसने लगभग दो महीने पहले कॉलेज छोड़ दिया था।

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed