July 26, 2026

डिमना तालाब में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग; घटना शुक्रवार की है

4dae2cbb-d8d4-4d95-9cbf-1f58c750ec98_1784981605396.jpg


जमशेदपुर के डिमना डैम के पास प्रतिबंधित तालाब में एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने का मामला अब नया मोड़ लेता जा रहा है. मृतक डॉक्टर सक्षम सिंह और समीर लाल के परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार कर दिया है और हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने बोड़ाम थाने में लिखित आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज करने और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. शनिवार को सक्षम सिंह के पिता सत्येन्द्र कुमार सिंह और समीर लाल के पिता अजय लाल बोड़ाम थाना पहुंचे और पुलिस को आवेदन दिया. परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त मौजूद जूनियर डॉक्टर डॉ. यश के बयान लगातार बदल रहे हैं, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है. डॉ. सक्षम की जेब से मोबाइल मिला। परिजनों ने बताया कि पहले डॉ. यश ने कहा था कि सक्षम सिंह का मोबाइल तालाब में गिर गया था, जिसे निकालने के प्रयास में दोनों डॉक्टर पानी में उतरे थे. हालांकि जब सक्षम सिंह का शव बरामद हुआ तो उसकी जेब से मोबाइल मिला। इस विरोधाभास ने डॉ. यश के पहले के बयान पर सवाल खड़े कर दिये हैं. आवेदन में यह भी बताया गया है कि डॉ. यश और दोनों मृत डॉक्टरों के बीच पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस आधार पर परिजनों ने घटना के पीछे किसी साजिश या आपराधिक पहलू की आशंका जताई है और पुलिस से सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने की मांग की है. गौरतलब है कि शुक्रवार की अहले सुबह डिमना डैम के पास स्थित तालाब में डूबने से सक्षम सिंह और समीर लाल की मौत हो गयी थी. घटना के वक्त उनके साथ डॉ. यश भी वहां मौजूद थे। टाटा स्टील के गोताखोरों ने करीब छह घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले. परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पुलिस अब डॉ. यश से विस्तार से पूछताछ कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Source link

ख़बर को शेयर करें।