July 26, 2026

कोडरमा में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत: खेत की जुताई के दौरान हादसा, डोमचांच का मामला; अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई

25205329-2aa6-4112-b7e1-74cfd720a0a2_1784978041682.jpg


कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के पारडीह बगड़ो गांव में शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक खेत की जुताई कर रहा था तभी ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। मृतक की पहचान पारडीह बगड़ो निवासी 25 वर्षीय सुधीर यादव, पिता राजू यादव के रूप में की गयी है. मृतक के चाचा अशोक यादव ने बताया कि शनिवार की दोपहर सुधीर अपने खेत की जुताई ट्रैक्टर से कर रहा था. जुताई के दौरान ट्रैक्टर खेत की मिट्टी में फंस गया। सुधीर ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस कोशिश में ट्रैक्टर अचानक खेत में पलट गया. ट्रैक्टर पलटते ही सुधीर का संतुलन बिगड़ गया और वह इंजन के नीचे दब गया। आसपास काम कर रहे अन्य किसान तुरंत मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद सुधीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जा सका। किसानों ने तुरंत सुधीर को सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सुधीर शादीशुदा था और उसका एक छोटा बेटा भी था। इस घटना से परिवार में गम का माहौल है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।