---Advertisement---

पटना: रिसेप्शन पार्टी में दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप

On: February 23, 2026 7:11 AM
---Advertisement---

पटना:बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है अब राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में एक रिसेप्शन पार्टी में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब यहां अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई और इस फायरिंग में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया।

रिसेप्शन की दावत में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप
चश्मदीदों के मुताबिक 32 साल के मनीष कुमार और 23 साल के उसके भाई मंजीत कुमार का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। FSLकी टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि दौलत राय के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में गोलीबारी हुई जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों की मौत NMCH अस्पताल में ले जाने से पहले हो गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे