---Advertisement---

रांची: 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

On: June 25, 2025 12:36 PM
---Advertisement---

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक कुंज, कश्यप विहार स्थित एक किराये के मकान से दो युवकों को 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा इलाके में कुछ नशे के तस्कर किराए के मकान में रह कर मादक पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृव में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अरगोड़ा के अशोक कुंज स्थित कश्यप विहार में किराए के मकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मकान से दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार को हिरासत में लिया गया। जब उनके कमरे की तलाशी ली गई तो, वहां से 400 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!