---Advertisement---

रुडसेट संस्थान सिल्ली में टू व्हीलर मैकेनिक और मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

On: June 16, 2024 2:42 AM
---Advertisement---

सिल्ली : श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय टू व्हीलर मैकेनिक और 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन समारोह दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार राज्य नोडल पदाधिकारी आरसेटी झारखंड, निदेशक संजीत कुमार,अमित धान रांची के द्वारा संपन्न किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न प्रखंड से आए 45 प्रशिक्षणार्थीयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने यह संदेश दिया की आप सभी लोग संस्थान में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करे तो ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलेगा क्योंकि सुबह में योगा और संध्या में भी प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद अपना खुद का मुर्गी फार्म लगाए और मैकेनिक सीखकर सर्विस सेंटर और गैरेज खोले। क्योंकि रूडसेट संस्थान राज्य का सबसे अच्छा संस्थान है यहां व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आप अपना स्वरोजगार बेहतर तरीका से कर सकते है,और दूसरों को भी रोजगार से जोर सकते है , आप सभी को एक सफल उद्यमी बनना है। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह संदेश दिया कि आप अपने जीवन को कैसे बेहतर बना सकते है । आप अपना कार्य ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ करे और ग्राहक से अच्छा संबंध भी बनाकर रखे। निदेशक ने अतिथि का धन्यवाद दिया। मौके पर वरिष्ट संकाय अनिल कुमार,जगदीश चंद्र महतो, डीएसटी प्रदीप पाठक, दशरथ महतो, महेश रुहिदास, सुनील मुंडा उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद