झारखंड

रुडसेट संस्थान सिल्ली में टू व्हीलर मैकेनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय टू व्हीलर मैकेनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन समारोह संस्थान के निदेशक संजीत कुमार , बिनोद साहू,अमरेंद्र कुमार , गौरव दास, द्वारा किया गया। राज्य के विभिन प्रखंड बेरो, रामगढ़, गोला, अनगड़ा से आए 25 प्रशिक्षणार्थियों को संदेश दिया की टू व्हीलर मैकेनिक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बहुत अवसर है । खुद का स्वरोजगार करने का मार्गदर्शन दिया । संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि अपने अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए आप बैंक से भी लोन ले सकते है । मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो, दशरथ कुमार महतो, महेश रूही दास, सुनिल मुंडा उपस्थित रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।