---Advertisement---

गया से लौटने के दौरान रांची के दो युवकों की मौत, ट्रक में जा घुसी कार

On: December 3, 2023 4:11 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- बिहार के गया में सड़क हादसा हो गया। हादसे में झारखंड के दो युवकों की मौत हो गई। घटना गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में घटित हुई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। बाराचट्टी पुलिस के अनुसार मृत युवकों में एक युवक सुनील कुमार सिंह और दूसरे की पहचान शुभम कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।

शनिवार अहले सुबह दोनों युवक बलोनो कार से डोभी से रांची की ओर जा रहे थे। इस क्रम में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर गांव के समीप यह हादसा हुआ। इसमें बलोनो सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी के बाद रांची से परिजन पहुंचे। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कोयल नदी में अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन सख्त, सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित हुए तस्कर, अब होगी कार्रवाई

रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी एसीबी के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े