भास्कर न्यूज गिरिडीह मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत गिरिडीह शहर के दिशा स्किल सेंटर में शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव सह प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कलाकृति कौशल केंद्र के प्रशिक्षुओं ने भी भाग लिया। दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयास से 90 लड़कियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए चुना गया, जबकि प्रशिक्षण पूरा करने वाले 120 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं, दो महिला अभ्यर्थी जो नौकरी के लिए बाहर जाने में असमर्थ थीं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुफ्त सिलाई मशीनें दी गईं। स्वास्थ्य सेवा और परिधान क्षेत्रों की कंपनियों ने इस अभियान में अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के दीपक पांडे ने युवाओं से नि:शुल्क कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया. दिशा कौशल केंद्र के केंद्र प्रबंधक पवन वर्मा ने कहा कि 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। मौके पर दोनों केंद्रों के प्रशिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
Source link


