---Advertisement---

गढ़वा : पलामू सांसद के तत्वावधान में ‘हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर टाउन रेलवेे स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया गया

On: September 7, 2023 4:07 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पलामु सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 13025/13026 का हरी झंडी दिखाकर गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सांसद बीडी राम ने कहा कि उक्त ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग गढ़वा की जनता द्वारा लगातार की जा रही थी।

सांसद श्री राम ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की तमाम जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पाण्डेय, गढ़वा जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, अंजनी तिवारी, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, मुरली श्याम सोनी, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक, रुपू महतो, धनबाद मंडल के रेलवे पदाधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल