---Advertisement---

गढ़वा: अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक संपन्न, पीड़ितों को सहायता अनुदान राशि देने का निर्णय

On: February 11, 2025 3:34 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 11 फरवरी 2025 को समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 के अन्तर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय सांसद एवं माननीय विधायक सदस्यों के प्रतिनिधिगण समेत जिला स्तर के पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 के अन्तर्गत आहूत जिला स्तरीय इस बैठक में जिले के विभिन्न 20 प्रखंड अंतर्गत कुल 74 मामले प्राप्त हुए जिन पर अनुसंधान उपरांत पीड़ितों को सहायता अनुदान की राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया। मौके पर उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा बताया गया कि पीड़ितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान हेतु कुल लगभग 32 लाख रूपये की आवश्यकता है परंतु वर्तमान में कुल लगभग 16 लाख रुपए उपलब्ध है जिनमें स्वीकृति प्राप्त सभी पीड़ितों को स्वीकृत अनुदान राशि देने का निर्णय लिया गया है।

उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त पलामू लोकसभा के माननीय सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, माननीय विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका, रुद्र प्रताप अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now